जीवन में खेलों का महत्त्व [Importance of sports in our life]

Hindi Articles


importance of sport in our life hindi essay






प्रस्तावना-
कहा
जाता था –     खेलोगे-कूदोगे, होगे ख़राब


                                               पढ़ोगे-लिखोगे, बनोगे नवाब |


आज
यह मान्यता बदल चुकी है | खेल-कूद को शिक्षा का अनिवार्य अंग मानकर महत्त्व दिया
जाता है | समाज में खिलाडियों को आदर-मान प्राप्त होता है | वे बच्चों के आदर्श बन
बन गये हैं | शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले खेल-कूद को जीवन
में महत्त्व दिया ही जाना चाहिए |







विस्तार-




खेलों
से शारीर स्वस्थ और शक्तिशाली बनता है | रक्त-संचार बढ़ता है | मांसपेशियाँ और
हड्डियँ मजबूत बनती है | पसीना निकलने से शारीर से विष-तत्व बहार निकल जाते है |
पाचन-क्रिया भी सुचारु हो जाती है | इस तरह शारीर चुस्त और फुर्तीला बना रहता है |





बच्चों
के लिए तो खेल भोजन जितना ही महत्त्व रहता है | बच्चे और खेल एक-दुसरे से अभिन्न
रूप से जुड़े है | बच्चे की यदि खेल में रूचि न हो तो निश्चय ही यह चिंता का विषय
बन जाता है | शारीरिक विकास की तो नींव होती ही है, साथ ही ए बौधिक और भावनात्मक
विकास के लिए भी अवश्यक हैं | खेल मन को रमाते हैं | उत्फुल्लता का संचार करके
भावनात्मक संतुष्टि प्रदान करता हैं | सामूहिक खेल बौद्धिक विकास में भी
महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं | इससे आपसी-तालमेल और सूझ-बुझ विकसित होती है | सारे
तनावों को भुलाकर मन जब खेल में रम जाता 
है तो व्यक्ति जीवन के दुःख-दर्द भूल जाता है | इस प्रकार खेल तनाव-मुक्त
कर हमें मानसिक शांति भी प्रदान करता है |






खेलो
का एक उद्देश्य संघर्षो से उरने और उनका सामना करने की क्षमता पैदा करना भी है |
‘खेल-भावना ’ जीवन में विपरीत स्थितियों का मुकाबला करने का साहस देती है | विषम
परिस्थितियों में भी निराशा और उदासी उसे नही घेरती है | संघर्षपूर्ण और तनावों से
घिरा जीवन में खेल टॉनिक का काम करते है | हम सुख-दुःख को संभव से लेना सीखते है |


किताबी-कीड़ा
बनने वालों का जीवन असंतुलित रहता है | सहयोग-सहकर का प्रशिक्षन खेलो से प्राप्त
होता है | विवेकानंद जी ने कितना सही कहा था—





“ गीता
के अभ्यास की आपेक्षा फुटबोल खेलकर तुम स्वर्ग के अधिक निकट पहुच जाओगे कलाई


और
भुजाएँ मजबूत होने पर तुम गीता को अधिक अच्छी तरह समझ सकोगे | 





Importance of Sports in our Life


उपसंहार-
स्पष्ट
है की खेल कितना हमारे स्वस्थ के लिए अधिक महत्वपूर्ण हैं | स्वस्थ शारीर में ही
स्वस्थ मन निवास करता है | स्वस्थ व्यक्ति न केवल अपना जीवन सँवारता है, वह दुनिया
से अन्याय, शोषण और हर बुराई से लड़ने की हिम्मत भी प्राप्त करता है |











 ये essay आपको कैसा लगा  कृपया हमें बताये । और हमारे साथ जुड़े रहे । ओर हमारे सारे लेख को share करें like करें ओर comment करें ।  हम आपके लिए ढेड़ सारे articles इसी तरह लाते  रहेंगे धन्यवाद ॥